नमस्कार दोस्तों-थे THE RIGHT WING टीम द्वारा आपको इस पेज में राजस्थान प्रदेश में 01 जुलाई 2020 से प्रारम्भ होने वाले विधालयों की जानकारी दी जाएगी | कोरोना महामारी के कारण सभी स्कूल और कॉलेजों की परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ी थी | ऐसे में सभी में यह खौफ पैदा हो गया था, कि कोरोना वायरस कब जाएगा। लेकिन अब हमको इस कोरोना के साथ रखकर ही जीवन व्यतीत करना पड़ेगा | प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने स्पष्टीकरण दिया है, कि प्रदेश के सभी विधालय 01 जुलाई 2020 से प्रारम्भ होंगे | उन्होंने बताया है, कि विधालय में बच्चो का विशेष ध्यान रखा जायेगा | खबर को पूरी पढ़ने के लिए इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े। शिक्षा मंत्री ने यह कहा-
राजस्थान प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने 24 जून को सभी शिक्षकों को विधालय आना है और उसके बाद में 01 जुलाई को बच्चो को आना है | उन्होंने कहा कि, यह कोरोना अपने साथ ही चलने वाला है, ऐसे में हम अपने बच्चो का भविष्य ख़राब नहीं कर सकते है | साथ ही उन्होंने कहा है, कि हम केंद्र सरकार, राज्य सरकार और मानव संसाधन मंत्रायलय के आदेशों की पालना करेंगे | अगर इनकी और से किसी भी प्रकार की कोई आपति नहीं होती है, तो हम 01 जुलाई 2020 को प्रदेश के सभी विधालय प्रारम्भ करेंगे | ऐसे में यह भी कहा कि विधालय में सोशल डिस्टेसटिंग और सेनेटाइजर को विशेष ध्यान रखा जायेगा |
No comments:
Post a Comment